Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयखेल

एशिया कप में भारत सातवीं बार बना चैंपियन, मिला एक नया कैप्टन कूल

बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा कर भारतीय टीम ने जीता एशिया कप का फाइनल मुकाबला

दुबई। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से मात दे कर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ भारत ने 7वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली की गैनमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभल रखी थी, जिन्हें अब टीम का दूसरा कैप्टन कूल कहा जाने लगा है। टूर्नामेंट में शिखर धवन को सबसे ज्यादा रन (342) बनाने की वजह से ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। वहीं, लिटोन दाम ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
Image result for asia cup final winner
एशिया कप के इतिहास में भारत ही एक ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा यानी 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 बार एशिया कप का चैंपियन बन चुका है।

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन-

1984 Asia Cup-भारत चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 2-0 से हराया।

1988 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।

1990/91 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया।

1995 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया।

2010 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 81 रन से हराया।

2016 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।

2018 Asia Cup- भारत चैंपियन, फाइनल में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया।

शुक्रवार को दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 222 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 223 रनों का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।

भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिहं धोनी ने 36 रन बनाए।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close