Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

NSG मामले में ‘बिना शर्त’ भारत को मिला इस देश का समर्थन

ब्रिटेन ने भारत के न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की सदस्यता का बिना शर्त किया समर्थन

नई दिल्ली। एक बार फिर ब्रिटेन ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) मामले में भारत का बिना शर्त समर्थन किया है। ब्रिटेन ने समर्थन का तर्क दिया और कहा कि भारत ने ग्रुप में शामिल होने के लिए अपनी योग्यताओं को साबित करने का काम किया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सारे परमाणु व्यापार एनएसजी की निगरानी में किया जाता है।
Related imageराजनैतिक सूत्रों की माने तो ब्रिटेने भारत को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक चलने वाली व्यवस्था का मुख्य सदस्य और संरक्षक मानता है। इतना ही नहीं ब्रिटेन की नजर में भारत एक जिम्मेदार देश है। आपको बता दें कि चीन के इतना विरोध करने के बाद भी भारत NSG में प्रवेश को लेकर अपनी दावेदारी पक्की कर रहा है।

बीते दिनो अमेरिका के साथ 2+2 डायलॉग और उसके द्वारा भारत को Tier-1 देशों में शामिल किये जाने के बाद अब भारत को NSG मामले में भी अमेरिका के समर्थन का भरोसा है। इसी बैठक में भारत ने परमाणु अप्रसार मामले में पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच संपर्कों की बात कही।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close