Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

उत्तरकाशी के करीब 50 गाँवों को मिला उनका ‘सपनों की पुल’

प्रदेश के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ना हमारी पहली जरूरत है- त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तरकाशी में करीब 50 गाँवों में रहने वाले लोगों का सपना आखिरकार सच हो ही गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चिन्यालीसौड़-देवीसौड़ आर्क पुल को जनता के नाम किया। आर्क पुल के बन जाने से क्षेत्र के गमरी और प्रतापनगर की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल का लोकार्पण करने के साथ ही एक अरब 39 करोड़ 61 लाख की लागत की 39 कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमे 78 करोड़ 86 लाख की लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण और 60 करोड़ 74 लाख के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा,” प्रदेश के गांवों को सड़क से जोड़ना हमारी पहली जरूरत है। चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के बनने से गमरी सहित प्रताप नगर टिहरी की जनता को आवागमन में सुविधा होगी। प्रदेश का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है, प्रदेश में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पांच सौ करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार पकड़ा गया है जिसमें 50 से अधिक संलिप्त लोग जेल के भीतर है। भ्रष्टाचार से आम लोग प्रभावित होते हैं तथा सरकारी धन कुछ लोगों की जेब में चला जाता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर वर्ग को विकास में भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकासकार्यों का पैसा सीधा गांवों तक पंहुच रहा है। करोड़ो लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के साथ ही गरीब देशवासियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पंहुचाया जा रहा है।

” प्रदेश में घुसपैठिए कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हमारा प्रदेश अन्तराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है इसलिए सतर्क रहकर बाहरी व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखने की जरूरत है। हमारे यहां चीड़ की बहुतायत है, इसका सदुपयोग कर इससे तारपीन तेल, तारकोल व पिरूल से विद्युत उत्पादित किये जाने की योजना बनायी गई है, इसमें महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।” सीएम ने आगे कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close