Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव और अपर निजी सचिव संघ की नवीन कार्यकारणी ने ली शपथ

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने निजी सचिव, अपर निजी सचिव संघ की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संघ की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सचिव सचिवालय प्रशासन हरबंस सिंह चुघ मौजूद थे।

संघ ने अपने संवर्ग की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से बात कर संघ की मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में आश्वासन दिया। इस पर संघ ने शिक्षा मंत्री पाण्डेय का आभार व्यक्त किया गया है।

अध्यक्ष नृपेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी गुणवन्त, महासचिव गौरव प्रसाद सेमवाल, सचिव वेद प्रकाश टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर श्रीवास्तव और सदस्य कार्यकारिणी में सुरेन्द्र कुमार, आरसी काला, ललित कुमार, इन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, विरेन्द्र सिंह व  मनोज जोशी थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close