Main Slideमनोरंजन

शादी के बाद सोनम की ये चीज संभालते नजर आए आनंद आहूजा !

इस इवेंट के दौरान सोनम और आनंद के फैशन और सादगी का परफेक्ट कॉम्‍बिनेशन देखने को मिला।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। हाल में ही नई दिल्ली में एक ज्वैलरी के फैशन शो में रैम्प पर जलवे बिखेरती दिखाई दीं। इस इवेंट में उनके हसबैंड आनंद आहूजा भी नज़र आये।

इस इवेंट के दौरान सोनम और आनंद के फैशन और सादगी का परफेक्ट कॉम्‍बिनेशन देखने को मिला। सोनम और आनंद फैंस के बीच अपनी क्यूट कैमिस्ट्री के लिए मशहूर हैं।

 

इस फैशन शो के दौरान सोनम कपूर काफी हैवी ज्वैलरी और पर्पल लहंगे के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। हालांकि ये संभालना उनके लिए काफी मुश्किल सा हो रहा था। वहीं इवेंट में आनंद ब्लैक एंड वाइट लुक में नजर आए।

इस इवेंट में सोनम ने जैसे एंट्री की उनका दुपट्टा जमीन पर छूने लगा। दुपट्टे को पहले तो सोनम के साथ मौजूद उनकी असिस्टेंट ने संभाला लेकिन वहां मौजूद आनंद ने फौरन वो दुपट्टा खुद अपने हाथ से उठाकर संभाल लिया। ये देखकर वहां मौजूद लोग एक बार फिर आनंद अहूजा की इस सादगी भरे बिहेवियर के फैन हो गए।

अनिल कपूर भी अपने दामाद आनंद अहूजा के फैन हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, आनंद मेरा दामाद नहीं बेटा है। हम दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है।

देखें PHOTOS : 

Image Copyright: GOOGLE

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close