Main Slideउत्तराखंडप्रदेशमनोरंजन

उत्तराखंड आते ही अनुराधा पौड़वाल को याद आई 90 के दशक में हरिद्वार में उनकी गाई गंगाआरती

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने निवेश सम्मेलन के लिए पौड़वाल को किया आमंत्रित

सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौड़वाल के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचकर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने अनुराधा पौड़वाल से फिल्म नीति और दूसरे अन्य विषयों पर चर्चा की। साथ ही अक्टूबर में होने वाले निवेश सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया।

” राज्य सरकार ने राज्य में निवेश के लिए एक वृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें कई क्षेत्रों में निवेशको को आमंत्रित किया जा रहा है। फिल्म निर्माता व निर्देशकों को भी इसी कड़ी में आमंत्रित किया जा रहा है।” अनुराधा पौड़वाल ने आगे कहा।                                                                                                                                                                                  अनुराधा पौड़वाल ने कहा,” उत्तराखंड से मेरा बहुत पुराना नाता है। हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती देश-विदेश में जानी जाती है। मैंने 90 के दशक में टी-सीरीज कंपनी के लिए गंगा आरती यहां गाई थी, जिसको काफी पसंद किया गया।उत्तराखंड के प्राकृतिक सौन्दर्य से अभिभूत है।

पौड़वाल ने राज्य की फिल्म नीति की भी प्रशंसा की। साथ ही कहा कि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता और निर्देशक शूटिंग के लिए आ रहे है, यह अच्छी खबर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close