Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

‘नहीं बख्शे जाएंगे सोशल मीडिया पर महिलाओं को तंज कसने वाले’

प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगाने के साथ युवाओं में नशे की लत को खत्म करने के लिए होगा महाअभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों से प्रदेश में प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और सिन्थेटिक ड्रग की रोकथाम के साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों और अफवाहों के प्रसारण पर नज़र रखने को कहा है।

बुधवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बारे में जनपद स्तर पर किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” देवभूमि को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, इसमें सभी जिलाधिकारी अपना विशेष प्रयास करें। सभी मन्दिरों, मेलों व वाणिज्य प्रतिष्ठानों से इसकी शुरूआत हो, इसके लिए व्यापक जन जागरण भी होना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों के प्रसारण पर भी नज़र रखने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से विशेषकर महिलाओं के प्रति की जाने वाली अभद्र टिप्पणियों पर तुरंत कार्रवाई की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा,” प्रदेश के पर्यावरण की शुद्धता युवाओं के बेहतर भविष्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी पहल की ज़रूरत है।”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवापीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश को ड्रग से मुक्त करने के प्रयासों में भी जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा और इस सम्बन्ध में भी सख्ती के साथ कार्रवाई करने व जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close