IANS

इंडोनेशिया की 2032 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी में आईओसी की रुचि

लुसाने, 5 सितम्बर (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इंडोनेशिया की ओर से 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए पेश की गई दावेदारी में रुचि दिखाई है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी के अध्यक्ष थोमस बाक ने कहा कि एशियाई खेलों की सफलता के बाद इंडोनेशिया की दावेदारी रोमांचक होगी।

बाक ने कहा, मैं निश्चित तौर पर मानता हूं कि इंडोनेशिया की दावेदारी रुचिपूर्ण है। एशियाई खेलों का सफलता के बाद आप देख सकते हैं कि इंडोनेशिया आगे कदम बढ़ा रहा है। इसकी आयोजन समिति बेहद अच्छी है।

आईओसी के अध्यक्ष ने कहा, इंडोनेशिया एक युवा देश है और यह तथ्य भी इस देश को आईओसी के लिए रुचिपूर्ण बनाता है। यह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है और भारत ने भी इन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई है। इसके अलावा, हमें जर्मनी में भी रुचि है और वह भी उम्मीदवार बनने की कोशिश कर रहा है।

इंडोनेशिया की मानव विकास और सांस्कृतिक मामलों की समन्वयक मंत्री के रूप में कार्यरत पुआन महारानी ने कहा कि इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आधिकारिक रूप से प्रस्ताव देगा।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है कि इंडोनेशिया 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी में हिस्सा लेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close