Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक निकाय चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस 870 सीटें जीती, BJP नंबर 2 पर

कर्नाटक निकाय चुनाव का आज रिजल्ट घोषित किये जा रहे हैं। बता दे राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। निकाय चुनावों के लिए राज्य में 67.5 प्रतिशत मतदाताओ में मतदान किया था। अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है। 2709 वार्डों में से कुल 2338 वार्ड के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने 870, बीजेपी ने 815 और जेडी (एस) ने 307 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनके के अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बता दें कि 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे।

राज्य के 105 शहरी निकाय क्षेत्र पर चुनाव हुए हैं। इनमें 29 शहर नगरपालिकों, 53 नगर पालिकाओं. 23 नगर पंचायत और 135 कॉर्पोरशन वार्ड पर नतीजे आ रहे हैं। इन सभी सीटों के निकाय चुनाव के वार्ड के लिए 8,340 उम्मीदवार थे। वहीं कांग्रेस के 2,306, बीजेपी के 2,203 और 1,397 जेडीएस के थे। इन चुनावों में EVM का इस्तेमाल किया गया था।

आपको बता दें कि 2013 के निकाय चुनाव में 4976 सीटों में से कांग्रेस 1960 सीटें जीती थ। जबकि बीजेपी और जेडीएस ने 905 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा 1206 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने में सफल थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close