Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर सुलगा राफेल डील का मुद्दा, जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सरकार के करार से नौ फीसदी कम कीमत पर खरीदे गए विमान - केंद्रीय मंत्री

राफेल डील का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह गलत करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  विमान की मूल कीमत, जिसपर लड़ाकू विमानों को खरीदा गया है, वह संप्रग सरकार के किए गए करार से नौ फीसदी कम है।

जेटली ने एक ब्लॉगपोस्ट में कांग्रेस पर इस सौदे में करीब एक दशक की देरी का आरोप लगाया, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे रक्षा खरीद में और देरी के लिए मुद्दों को उठा रहे है, ताकि भारत की रक्षा तैयारी को और जूझान पड़े।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लड़ाकू विमानों के लिए अधिक राशि भुगतान करने, एक उद्योगपति का पक्ष लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के हितों के साथ समझौता करने को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ झूठा अभियान चला रखा है।

” ये सभी मुद्दे केवल और केवल झूठ पर आधारित हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों और उनके जिम्मेदार राजनेताओं से इस प्रकार की उम्मीद की जाती है कि वे रक्षा लेनदेन पर जनता के बीच जाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। ” जेटली ने आगे कहा।

जेटली ने सवाल किया, क्या संप्रग की तरफ से यह विलंब और उसके बाद खरीद को टाल देना उस घटना पर आधारित था, जो इसके पहले 155 मिमी के बोफोर्स तोप की खरीद जैसे लेनदेन में देखने को मिली थी ?

( इनपुट – IANS/ एडिट – लाइव उत्तराखंड डेस्क) 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close