Main Slideउत्तराखंड

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कलाई में बांधा रक्षा सूत्र

रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “रक्षाबंधन पवित्रता एवं संकल्प का त्यौहार है। रक्षाबन्धन भावनात्मक रूप से जुडा हुआ पर्व है।”

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समय एवं देशकाल परिस्थिति के अनुसार महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गये हैं। भाई-बहनों के इस रक्षा सूत्र के त्यौहार के अलावा प्राचीन समय में भी जब राजा युद्ध के लिए जाते थे तो उनकी रक्षा के लिए उनकी पत्नियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता था। आज भी जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर जाते हैं तब भी उनके कष्ट निवारण के लिए बेटियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन भावनात्मक रूप से जुडा हुआ पर्व है। इस त्यौहार से आपसी संबंध भी मजबूत होते है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वस्थ दीर्घायु की कामना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्यौहारों में संस्कार होता है तथा वे हमारे रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close