IANS

महिला लड़ाकू पायलटों पर शो जल्द

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की महिला लड़ाकू पायलटों पर आधारित टीवी शो ‘वुमेन फाइटर पायलट्स’ जल्द ही प्रसारित होगा। डिस्कवरी चैनल पर इन तीन महिला लड़ाकू पायलटों अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह की कहानी दिखाई जाएगी।

कांत ने आईएएनएस से कहा, मैं अपना काम कर रही हूं, जो हमेशा से करना चाहती थी – एक लड़ाकू पायलट के रूप में देश की सेवा करना। अगर लोग प्रेरित हो रहे हैं, तो मैं दबाव क्यों महसूस करूं।

दो भाग वाली इस सीरीज का शुक्रवार को डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी वर्ल्ड एचडी पर प्रीमियर होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close