IANS

झारखंड की नदियों में विसर्जित की जाएंगी वाजपेयी की अस्थियां

रांची, 18 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां झारखंड की नदियों में विसर्जित की जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शुक्रवार रात नई दिल्ली में अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक बैठक की थी और उसके बाद यह घोषणा की गई है।

भाजपा की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व नेता की अस्थियां राज्य की नदियों में एक कलश यात्रा आयोजित करके विसर्जित की जाएंगी, जो हर जिले में जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक, अस्थियों को गंगा, स्वर्णरेखा, दामोदर, कोयल कारो और खरकई नदियों में विसर्जित किया जाएगा।

वाजपेयी ने 2000 में झारखंड समेत तीन राज्य बनाए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close