IANS

उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ, 17 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह से आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को धूप व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close