IANS

राहुल ने माइक बंद होने पर चुटकी ली

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक भाषण के दौरान माइक बंद होने पर चुटकी लेते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। राहुल यहां के तालकटोरा स्टेडियम में विपक्षी दलों की ‘साझी विरासत बचाओ’ सम्मेलन में बोल रहे थे, तभी उनका माइक बंद हो गया। सम्मेलन में कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने माइक बंद होने पर चुटकी लेते हुए कहा, अमित शाह जी ने माइक बंद कर दिया था। उनकी इस टिप्पणी पर लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी।

राहुल का माइक उस समय बंद हुआ जब वह भाजपा पर लोगों के अधिकारों को सीमित करने का आरोप लगे रहे थे।

राहुल ने कहा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि भारत सोने की चिड़िया है। आप (शरद यादव) कह रहे हैं कि हम सब नदी हैं। हमें अपनी क्षमता पता है। हमारा नजरिया अलग है। हम देश को गंगा जैसे देखते हैं। नदी सबकी है। उनके लिए देश सोने की चिड़िया है।

उन्होंने कहा, और जब देश सोने की चिड़िया है तो लाजिमी है कि उसके लिए आपको पिंजरा बनाना होगा..आज ये लोग पिंजरा बनाने में लगे हैं और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close