Main Slideमनोरंजन

क्या ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को चार चांद लगा पाएंगे बॉलीवुड के इशकजादे

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की दिखेगी फिल्म में अच्छी कमेस्ट्री

बॉलीवुड के सुपरमैन और बड़े तेवर वाले अर्जुन कपूर अपनी ‘इशकजादे’ फिल्म की पुरानी साथी परिणीति चोपड़ा के साथ लगभग छ: साल बाद एक बार फिर से नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। दोनों ही कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में जलवे बिखेरते नज़र आएंगे।

https://twitter.com/arjunk26/status/1029221658610094081

परिणीति और अर्जुन की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के पोस्टर्स जारी हो चुका है। अर्जुन ने इस फिल्म का पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर देखकर यह साफ दिखाई दे रहा है कि फिल्म में अर्जुन और परिणीति के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है।

दोनों कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं और ऐसा मुमकिन है कि यह फिल्म देखकर दर्शकों को उनकी पुरानी फिल्म ‘इशकजादे’ याद आए।

दोनों की कलाकारों की पिछले फिल्म बड़ी हिट नहीं साबित हो पाई हैं।अर्जुन कपूर की फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और परिणीति चोपड़ा की ‘मेरी प्‍यारी बिंदू’ बॉक्‍स ऑफिस पर ज़्यादा कमाई नहीं कर पाईं थी। ऐसे में दोनों ही फिल्मी सितारे चाहेंगे कि यह फिल्म उन्हें बॉक्सऑफिस में अच्छा कलेक्शन कर के दें।

‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में कटरीना और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में दिखे थे। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close