Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

डवलपमेंट डायनाॅमिक आॅफ ए हिमालयन स्टेट में दिखेगी विकसित उत्तराखंड की झलक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पुस्तक का विमोचन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रो. आरएम नौटियाल व राजलक्ष्मी दत्ता ने संयुक्त रूप से संपादित पुस्तक डवलपमेंट डायनाॅमिक आॅफ ए हिमालयन स्टेट (भाग एक व दो) का विमोचन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने इस पुस्तक को समीक्षात्मक व बहुआयामी बताते हुए कहा कि दीर्घकालीन सोच के साथ लिखी पुस्तकों का उद्देश्य ही व्यवहारिक समस्याओं को समझने में मददगार होना चाहिए। पुस्तकों का उद्देश्य व प्रयास दीर्घकालिक और मार्गदर्शक हो इसके भी प्रभाव होने चाहिए।

https://twitter.com/DIPR_UK/status/1028967791783596032

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट पहचान है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु के अनुरूप उत्पादों को बढ़ावा देने में शोध की आवश्यकता है। नया राज्य होने के नाते यहां अभी विकास के नये आयाम लिखे जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र में किया जाने वाला शोध व्यवहारिक होना चाहिए। कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में किये जाने वाला शोध राज्य के युवाओं को इससे जुडने में मददगार हो सकता है। यदि हमारे उत्पाद गुणवत्ता युक्त होंगे तो हम इस दिशा में हिमाचल प्रदेश को भी पीछे छोड़ सकते हैं। इस क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हम 10 प्रतिशत गांवो की तस्वीर बदलने मे भी कामयाब हो सकते हैं।

इस मौके पर प्रो.नौटियाल ने पुस्तक की संक्षिप्त रूपरेखा भी प्रस्तुत की और बताया कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड के धारणीय विकास एवं नीति नियोजन में मील का पत्थर साबित होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close