अन्तर्राष्ट्रीय

जुकरबर्ग को टक्कर दे रही 20 साल की ये लड़की, दौलत जानकर रहे जाएंगे हैरान

कॉरपोरेट जगत में एक 20 साल की लड़की ने तहलका मचा रखा है। बेहद ही कम समय में इस लड़की ने इतनी संपत्ति खड़ी कर ली कि जुकरबर्ग की कुर्सी भी खतरे में पड़ गयी है। दरअसल अमेरिकी मैगज़ीन फोर्ब्स के अनुसार “अमेरिका की काइली जेनर ने खुद के दम पर महज 12 कर्मचारियों की बदौलत बड़ी कंपनी खड़ी कर दी।” काइली सेल्फ मेड मिलेनियर है। अगर वे इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहीं तो आने वाले तीन साल के अंदर वे फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से भी आगे निकल जाएंगी।

साभार – इंटरनेट

6120 करोड़ की संपत्ति – अमेरिकी की काइली जेनर सिर्फ रियल‍िटी टीवी स्टार नहीं हैं, बल्क‍ि वह एक सफल बिजनेसवुमन भी है। काइली ने सिर्फ 20 साल की उम्र में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है। फोर्ब्स के मुताबिक –  मौजूदा समय में काइली की संपत्ति 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपए) है।

साभार – इंटरनेट

कॉस्मेटिक कंपनी – दो साल पहले काइली ने कॉस्मेटिक कंपनी बनाई थी। उन्होंने 29 डॉलर (करीब 1972 रुपए) के लिप किट से इसकी शुरुआत थी। उस समय किसी ने भी काइली के इतना कामयाब होने की कल्पना नहीं की थी। लिप्स्टिक के मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे पहले हिट हुए।

साभार – इंटरनेट

फॉलोअर – इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर दुनिया भर में फैले हुए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि ट्विटर पर 1.6 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

साभार – इंटरनेट

काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिएलिटी शो “कीपिंक अप विद द कादर्शियन” में आईं। उस समय उनकी उम्र महज दस साल थी। जेनर अपने मां-बाप की सबसे छोटी बेटी हैं। उनकी चार और बहनें हैं।

साभार – इंटरनेट

मैगजीन ने अनुमान लगाया है कि अगले साल वह मार्क जुकरबर्ग का सबसे युवा अरबपति बनने का तमगा छीन लेंगी। काइली अगले महीने 21 साल की हो जाएंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close