Main Slideउत्तराखंडप्रदेशव्यापार

उत्तराखंड में पहली अक्टूबर से शुरू हो जाएगी धान की खरीद

उत्तराखंड में धान का मूल्य 1770 रूपए प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में धान की खरीद पहली अक्टूबर से शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए 25 सितम्बर तक सभी क्रय केन्द्रों पर कांटों के साथ ही कम्प्यूटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने व धान का क्रय ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रावत ने किसानों को धान का मूल्य समय पर हो इसके लिए सहकारिता विभाग को 50 करोड़ धनराशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में खरीफ खरीद सत्र 2018-19 की सभी सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई कठिनाई न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए, किसानों का धान का मूल्य भुगतान तुरंत किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में खरीफ खरीद सत्र 2018-19 के लिए पांच क्रय एजेंसियां नामित की गई हैं, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग(विपणन शाखा), उत्तराखंड राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड, भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं रिटेलिंग सहकारी संघ मर्यादित(एन.ए.सी.ओ.एफ.), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित(एन.सी.सी.एफ.), उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड शामिल है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” इस वर्ष 10 लाख टन धान के क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष उधम सिंह नगर व हरिद्वार में क्रय केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य आनन्द बर्धन ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में कुल 158 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं, इसमें उधम सिंह नगर के क्रय केन्द्रों की संख्या 127 से बढ़ाकर 140 और हरिद्वार में 13 से बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close