Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

खेत पर काम रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

लोगों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ, वन विभाग महिला को देगी सहायता

उत्तराखंड के अलमोड़ा जनपद के हवालबाग ब्लॉक के नैनोली गांव में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गांव वालों के शोर मचाते ही तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रविवार शाम को नैनोली गांव की रहने वाली गोधुली देवी ( 45 वर्ष) खेत में गुड़ाई का काम कर रही थी। इसी बीच तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। पास में मौजूद लोगों ने जब तेंदुए को देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए ने महिला के सिर पर हमला किया, जिससे महिला को काफी चोट आई है।

तेंदुए ते हमले से पूरे गांव में फैली देहशत। ( फोटो – गूगल )

वन विभाग, अलमोड़ा के अनुसार नैनोली गांव में तेंदुए का काफी आतंक है। हाल ही में गांव के कुछ लोगों पर तेंदुए ने हमला किया था दिया है। लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की ज़रूरत है। वन विभाग की टीम तेंदुए को दबोचने के लिए गांव में बड़ा पिंजड़ा लगाएगी। घायल महिला को विभाग द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close