IANS

मिस्र ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की रैली पर हमले की निंदा की

कैरो, 24 जून (आईएएनएस)| मिस्र ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा की रैली पर किए गए हमले की निंदा की है जब वह एक चुनावी अभियान को संबोधित कर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को एक बयान में मिस्र ने जिम्बाब्वे की सरकार व लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश में स्थिरता और सुरक्षा हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के लोगों के साथ है।

विस्फोट शनिवार को दक्षिण पश्चिम जिम्बाब्वे में बुलावायो शहर में व्हाइट सिटी स्टेडियम में हुआ था जहां वरिष्ठ प्रेसिडेंशियल अधिकारियों सहित कई लोग घायल हुए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close