Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चाय पर वार्ता की, शांतिकुंज भी गए

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत जौलीग्रांट एयरपोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटरप एकाउंट पर लिखा – श्री अमित शाह जी ने ‘संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान के अंतर्गत “गायत्री परिवार” प्रमुख जी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की 4 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो व योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चाय पर वार्ता की। इसके बाद वो हरिद्वार के भूपतवाला में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर भी पहुंचे। इसके बाद को शांतिकुंज भी गए। शांतिकुंज पहुंच कर उन्‍होंने पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी शर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वो गायत्री मंदिर के दर्शन के लिए भी गए।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरिद्वार के भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज और स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार के चार साल में किए कार्यों और विभिन्न ऐतिहासिक पहल की जानकारी दी।

मौजूदा समय में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है और अमित शाह चाहते हैं कि भाजपा की साख उत्तराखंड में यूंही बनी रहे। इसको देखते शाह का उत्तराखंड दौरा भाजपा व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करने में सार्थक साबित हो सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close