Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

देश के 23 राज्यों में जाने के बाद उत्तराखंड पहुंची शहीद स्वाभिमान यात्रा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्री दल को दी बधाई

देश के 23 राज्यों में शहीदों की शौर्य की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए निकली शहीद स्वाभिमान यात्रा देहरादून पहुंची। इस यात्रा का स्वागत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के किया।
मुख्यमंत्री ने शहीद स्वाभिमान यात्रा को देहरादून से आगे के लिए रवाना किया है। शहीद स्वाभिमान यात्रा 23 मार्च को नई दिल्ली से शुरू हुई थी। 79 दिनों तक देश के 23 राज्यों में अब तक 16,500 किमी की यात्रा पूरी कर शनिवार को देहरादून पहुंची थी। कुल मिलाकर 29 राज्यों में 25 हजार किमी की यात्रा पूरी की जाएगी।
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रहित सबसे बढ़कर होता है। मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना रखने वाला व्यक्ति ही देश की उन्नति में सहायक हो सकता है। भारतीय संस्कृति में जन्मभूमि को माता माना गया है। हमारा पहला दायित्व अपनी मातृभूमि के प्रति होता है। देश को स्वतंत्र कराने और उसके बाद देश की आजादी को बनाए रखने में शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बड़ी खुशी की बात है कि हमारे युवाओं में शहीदों के प्रति सम्मान की भावना है।
मुख्यमंत्री ने स्वाभिमान यात्रा के संयोजक सुरेंद्र सिंह बिधुड़ी व उनके साथियों को शुभकामनाएं दी और स्वाभिमान यात्रा अपने उद्देश्यों में सफल होगी यह बात कही।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close