Main Slideउत्तराखंड

बना रहेगा गंगा का मूल स्वरूप : त्रिवेंद्र सिंह रावत

रद्द किया जाएगा गंगा घाट में एस्केप कैनाल से सम्बंधित आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरुवार को अपने आवास में विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार में गंगा पर बनी एस्केप कैनाल से सम्बंधित आदेश को रद्द करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ हरिद्वार में गंगा घाट की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इसपर मुख्यमंत्री रावत  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि गंगा का मूल स्वरूप बना रहेगा। सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह बनी रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में गंगा घाट में एस्केप कैनाल से सम्बंधित आदेश को रद्द किया जाएगा।

इस मौके पर अशोक त्रिपाठी,  विपुल डंडरियाल, शशिकान्त वशिष्ठ मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close