Main Slideउत्तराखंड

नहीं रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरसी पंत

राज्यपाल डाॅ.कृष्णकांत पाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरसी पंत के निधन पर राज्यपाल डाॅ.कृष्णकांत पाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वो काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे और हल्द्वानी स्थित आवास में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

राज्यपाल डाॅ.कृष्णकांत पाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.आर.सी.पंत की दिवंगत की आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

कुविवि शिक्षक संघ कूटा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रो. पंत वर्ष 2004 से 2006 तक कुविवि के कुलपति रहे। मौजूदा समय में 73 साल के पंत काफी समय से बीमार चल रहे थे। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, सुचेतन साह, युगल जोशी, डॉ. विजय कुमार, डॉ.एचएन पनेरू, डॉ. ललित मेहरा, डॉ. शिवांगी चम्याल, डॉ. दीपक कुमार ने गहरा दुख जताया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close