Main Slideराष्ट्रीय

फसल वर्ष 2017-18 में खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन

देश में इस वर्ष गन्ना उत्पादन 35.51 करोड़ टन होने का अनुमान

 इस बार भारत कि जनता और सरकार के लिए खुशखबरी। इस वर्ष के तीसरे अग्रिम अनुमान में बताया गया है कि फसल वर्ष 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 27.95 करोड़ टन रहेगा।

फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई-जून) में खाद्यान्नों का उत्पादन रिकॉर्ड 27.95 करोड़ टन होने का अनुमान है। गेहूं, चावल और मक्का के अलावा चना व उड़द समेत दलहनों का कुल उत्पादन भी इस साल रिकॉर्ड रहने का अनुमान जारी किया गया है।

केंद्रीय कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई-जून) के लिए जारी तीसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के मुताबिक, चावल का उत्पादन रिकॉर्ड 11.15 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि देश में इस साल गेहूं का उत्पादन 9.86 करोड़ टन रहने का अनुमान है। पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन भी रिकॉर्ड 448.7 लाख टन होने का अनुमान है। मक्का का उत्पादन 268.8 लाख टन है। दलहनों का उत्पादन 245.1 लाख टन है, जिसमें चना 111.6 लाख टन, अरहर 41.8 लाख टन, उड़द 32.8 लाख टन है।

तिलहनों का कुल उत्पादन 306.4 लाख टन होने का अनुमान है, जिसमें सोयाबीन 109.3 लाख टन, मूंगफली 89.4 लाख टन, तोरिया व सरसों 80.4 लाख टन, अरंडी 14.9 लाख टन होने का आकलन किया गया है।

इस साल कपास का उत्पादन 348.6 लाख गांठ (170 किलो प्रति गांठ) होने का अनुमान है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस साल देश में गन्ना उत्पादन 35.51 करोड़ टन होने का अनुमान है। मंत्रालय के मुताबिक, साल 2017 के दौरान मानसून सामान्य रहने और सरकार की ओर से नीतिगत पहलों के फलस्वरूप चालू वर्ष के दौरान खाद्यान्नों का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है।

इनपुट आईएएनएस

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close