Main Slideउत्तराखंड

वर्ष 2013 में आई आपदा से उबरने लगा है उत्तराखंड : त्रिवेंद्र सिंह रावत

महाराष्ट्र से उत्तराखंड भ्रमण पर आई 30 सदस्यीय पर्यटकों की टीम से मिले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पुणे (महाराष्ट्र) से उत्तराखंड भ्रमण पर आई 30 सदस्यीय पर्यटकों की टीम को खास भेंट की।

दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा से 15 दिन पहले इस दल के कई सदस्य केदारनाथ की यात्रा पर आए थे और केदारनाथ पुननिर्माण के बाद फिर से केदारनाथ जाने की उनकी इच्छा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दल से मुलाकात करते हुए कहा,” प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्य समस्या मौसम की रहती है। आपदा बताकर नहीं आती, केदारनाथ में आई आपदा के समय मौसम अनुकूल रहता, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वर्ष 2013 में आई आपदा से प्रदेश उबरने लगा है और आपदा के जख्म भरने लगे हैं।”

” इस वर्ष कपाट खुलने के अवसर पर 35 हज़ार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ बाबा के दर्शन किए जो एक रिकार्ड है। मंदिर के लिए 70 फिट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। केदारनाथ धाम के परिसर को पांच गुना बड़ा किया गया है। इसके अलावा आदि गुरू शंकराचार्य की समाधी का भी जीणौद्धार किया गया है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा।

मौजूदा समय में उत्तराखंड में देश विदेश से चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आल वेदर रोड का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों को रेल सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ के लिए रूद्रप्रयाग के अलावा देहरादून, हरिद्वार से हेली सेवा की सुविधा की भी शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्रीरंग कुलकर्णी, राजेन्द्र कुलकर्णी, विनायक शिधये, मनोहर तारे, स्नेहा गोखले, डाॅ. प्रांजली, अपूर्वा राजोपाध्ये, वृंदा पाठक शामिल थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close