राष्ट्रीय

हरदिल अजीज थी ठुमरी की रानी गिरिजा देवी, लोग प्यार से अप्पाजी पुकारते थे

गिरिजा देवी का आज जन्मदिन है, आप उन्हें याद कर सकते हैं

‘ठुमरी रानी’ के रूप में विख्यात गिरिजा देवी सेनिया और बनारस घराने की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत में महारत हासिल थी। गिरिजा देवी ने ठुमरी गायन को अलग पहचान दिलवाने में मदद की।

आज उन्हीं हरदिल अजीज मशहूर ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्मदिन है। ठुमरी की रानी के नाम से प्रसिद्ध गिरिजा देवी संगीत की दुनिया का जाना-माना चेहरा थीं। आज ही के दिन 8 मई वर्ष 1929 में शिव की नगरी बनारस में उनका जन्म हुआ था। सभी उन्हें प्यार से अप्पाजी कहकर बुलाते थे। गिरिजा देवी का निधन 24 अक्टूबर 2017 हुआ था।

ठुमरी गायिका गिरिजा देवी को संगीत से जुड़ा हर सम्मान मिला था। अप्पाजी को पद्मश्री अवॉर्ड, पद्म भूषण (वर्ष 1989) और पद्म विभूषण (वर्ष 2016) से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, अकादमी फेलोशिप, यश भारती समेत कई पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका था।

गिरिजा देवी को मरणोपरांत वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित सुमित्रा चरत राम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार छह वर्ष पहले दिल्ली की कला संरक्षक सुमित्रा चरत राम की याद में शुरू किया गया था। इससे पहले यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पंडित बिरजू महाराज, किशोरी अमनोकर, पंडित जसराज और पंडित हरि प्रसाद चौरसिया जैसे दिग्गजों को दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close