प्रदेश

बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी

बद्रीनाथ में मई में इससे पूर्व वर्ष 2006 बर्फ गिरी थी

बद्रीनाथ शहर में आज सुबह 5 बजे बर्फबारी हो रही है। पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया है। बताया जा रहा है कि मई में बद्रीनाथ में 12 साल बाद बर्फ गिरी है। इससे पूर्व मई में वर्ष 2006 बर्फ गिरी थी है।

बद्रीनाथ में मौसम ठंडा हो गया है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। इसके बावजूद भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और इस कड़कड़ाती ठंड में भी यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। जहां रविवार को दस हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान के दर्शन किये। वहीं सोमवार को दोपहर तक 6 हजार से अधिक यात्री भगवान के दर्शन कर चुके थे।

बदरीनारायण मंदिर की वजह से बद्रीनाथ मशहूर है। बद्रीनाथ, उत्तराखंड राज्य में अलकनंदा नदी के किनारे बसा हुआ है। बद्रीनाथ हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है।

भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के बाद से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ में सोमवार को चार बार बर्फबारी हुई। पर अब केदारनाथ में हल्की धूप निकली हुई है जिस से तीर्थयात्रियों ने राहत महसूस की है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियां बर्फवारी से ढक गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close