Main Slideमनोरंजन

प्रियंका ने पहनी ऐसी बोल्‍ड ड्रेस कि लोग पूछने लगे क्‍या दिखाना चाहती हो

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी–मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में काफी बिजी हैं। इस शो के लिए प्रियंका प्रमोशन्स में भी तल्‍लीनता से जुटी हुई हैं।

हाल ही में इस शो के प्रमोशन इंवेंट के लिए प्रियंका ने हाल के दिनों में अब तक की सबसे बोल्‍ड ड्रेस पहनी है। इससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। प्रियंका की इस कट-आउट ब्लेजर ड्रेस को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, कुछ को प्रियंका की ये ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। कई लोगों ने तो इस ड्रेस पर मीम भी बनाए  हैं।

?

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

?

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंप्रियंका ‘लेट नाइट विथ सीथ मेयर्स’ के शो पर अपने शो ‘क्वांटिको’ के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस शो पर जाने के लिए प्रियंका ने काफी बोल्ड ड्रेस चुनी। देसी गर्ल ने बूब ब्लेजर के साथ डेनिम सूट-स्कर्ट पहना। इस ब्लेजर पर बना कट-आउट ड्रेस को अलग ही लुक दे रहा था।

ट्विटर पर फिर बना प्रियंका का मजाक प्रियंका ने इस ड्रेस का चुनाव न्यूयॉर्क के डिजाइनर Dion Lee के फॉल 2018 कलेक्शन से किया। जहां फैशन जगत के लोगों ने प्रियंका को इस ड्रेस के लिए पूरे नंबर दिए, वहीं ट्विटर पर उनकी इस ड्रेस का मजाक बन गया। कुछ लोगों ने प्रियंका की ड्रेस की तुलना बैटमैन की आंखों से कर दी, तो कोई यही समझने लग गया कि आखिर ये कट लगाया किसलिए गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close