Main Slide

यहां लॉटरी जीतने पर इनाम में दौलत नहीं कुंवारी लड़की मिलती है

लॉटरी में इनाम जीतने पर पैसा मिलते और करोड़पति बनने के किेस्‍से तो आपने जरूर देखे और सुने होंगे। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है कि जहां लॉटरी जीतने पर जीने वाले शख्स को इनाम के रूप में कुंवारी लड़की दी जाती है।

दरअसल, ब्राजील के एंक्रयूजिल्हादा शहर में लॉटरी जीतने वाले शख्स को बतौर इनाम कुंवारी लड़की दी जाती है। खबर के मुताबिक यहाँ के सटोरिये लॉटरी जीतने वाले शख्स को जीत के इनाम में कुंवारी लड़की देते हैं। इस देश में मानव तस्‍करी का धंधा जोर–शोर से चलाया जाता है। इसके जरिए लाई जाने वाली लड़कियों को बेहद कम कीमत यानी महज 500 रुपये में लाया जाता है।

ब्राजील में मानव तस्करी मात्र 500 रूपये में की जाती है। यहाँ के सटोरिये जीतने वाले युवक को टिकट के सौदे में  कुंवारी लड़कियों को दांव पर लगाते हैं। जीतने वाला शख्‍स कुंवारी लड़की को अपने साथ ले जाकर उससे यौन संबंध बनाने के लिए स्‍वतंत्र होता है।

बता दें कि ब्राजील वेश्यावृत्ति के मामले मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जहाँ पर एक बड़े पैमाने पर वेश्यावृत्ति की जाती है। लोग अपना पेट भरने के लिए इस घिनौने काम के लिए अपनी बच्चियों को बाज़ारू बना देते हैं। यहाँ के सटोरिये गरीब बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ घिनौने काम कराते हैं।

यहां लॉटरी में 12 साल से 42 साल तक की लड़कियां इनाम में दी जाती हैं। महिलाओं के खिलाफ भारत में होने वाले अपराधों को देखकर हम सोचते हैं कि शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां महिलाओं के साथ इतना अत्याचार होता है। लॉटरी का यह खेल इस तथ्‍य को साबित करता है कि भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया में भी महिलाओं की स्थिति ज्‍यादा अच्‍छी नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close