Main Slideउत्तर प्रदेश

रेप से बचने को चाची ने सब्‍जी के चाकू से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट

इटावा। इटावा में एक सगी चाची ने खुद को रेप से बचाने के लिए भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़िता के मुताबिक उसका भतीजा उससे रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में घर में अकेली चाची को देखकर भतीजे ने रेप की कोशिश की। अपनी इज्जत बचाने को चाची ने पास ही पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत खतरे से है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर उससे रेप करने की कोशिश की।

एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक के प्राइवेट पार्ट काटे का मामला सामने आया है। जिस महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा है, वह रिश्ते में उसकी सगी चाची बताई जा रही है। उसका आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close