Main Slide

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कर दी शादी की तस्‍वीर!,अटकलों के बाद कहा–शांत हो जाइए

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ वक्त से ऐसी अफवाहें आ रहीं थी कि उन्होंने चोरी छिपे शादी रचा ली है। ऐसा अंदाजा इसलिए भी लगाया जा रहा था कि उनकी शादीशुदा होने का इशारा करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी।

दरअसल, प्रियंका इन दिनों असम में हैं, जहां वह असम टूरिज्‍म को प्रमोट करने के लिए पहुंची हैं। वहां उन्‍होंने अपने फैंस के साथ असम का डांस बिहू भी किया। यहीं से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में उनके हाथ पर ब्रेसलेट नजर आ रहा है और इस ब्रेसलेट को लोगों ने समझा कि प्रियंका ने हाथ में मंगलसूत्र पहन रखा है। इसी से ही उनकी शादी का अंदाजा लगाया जाने लगा था।

हालांकि, ऐसी अटकलें लगने के बाद प्रियंका ने एक ट्वीट करते हुए साफ कर दिया कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और यह एक ब्रेसलेट है। गौरतलब है कि आज कल कई कामकाजी महिलाएं मंगलसूत्र गले में पहनने की जगह इसे हाथ में भी पहना जाने लगा है।

इसे देखते हुए ही यूजर्स ऐसा समझ बैठे की प्रिंयका ने गुप चुप शादी कर ली है। हालांकि, प्रियंका ने ब्रेसलेट की पूरी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात को साफ कर दिया है. अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, ‘हाहाहाह… अफवाहों का यह अलग ही स्तर है… शांत हो जाइए दोस्तों यह एक ब्रेसलेट है… मैं जब शादी करूंगी तो आपको बता दूंगी…’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close