Main Slide

दिल्ली का लाल किला 5 साल के लिए डालमिया ग्रुप का !

दिल्ली के लाल किला को एक बड़े कॉरपोरेट हाउस डालमिया ग्रुप ने अपना बना लिया है। देश के इस ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की खातिर डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ की डील की है। इस तरह ये ऐतिहासिक स्मारक गोद में लेने वाला भारत का ये पहला कॉरपोरेट हाउस बन गया है।
डालमिया ग्रुप ने भारतीय संप्रभुता के प्रतीक लाल किला को पांच वर्ष के लिए गोद लिया है। मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में इसका निर्माण करवाया था। हर साल 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाते हैं।

ये डील सरकार की ऐतिहासिक स्मारकों को गोद देने की स्कीम ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ का हिस्सा है। इसमें उत्तर प्रदेश में आगरा का ताजमहल, हिमाचल में कांगड़ा का किला, मुंबई के कानेरी की बौद्ध गुफाएं जैसे 100 स्मारक
शामिल हैं।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक डालमिया ग्रुप संभवत: 23 मई से काम भी शुरू करने की प्रक्रिया में जुट जाएगी। इसमें यह खाका तैयार होगा कि कैसे लाल किले का विकास हो।

डालमिया ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अस्थायी रूप से पीएम के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन से पूरे किले को रात में रोशन करने का प्लान बनाया है। इसके बाद अन्य दूसरे काम तेजी से शुरू किए जाएंगे। दरअसल डालमिया ग्रुप लाल किला को पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए उसे नए सिरे से विकसित करने के तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close