Main Slideउत्तराखंड

VIDEO : लेज़र शो में दिखेगी केदारनाथ की महिमा, तैयारियां हुईं तेज़

कपाटोत्सव में शामिल होंगे 18 राज्यों की मुख्यमंत्री

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ थाम के कपाट 29 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। लेकिन कपाट खुलने से पहले मंदिर पर जश्न का महौल है।

केदारनाथ धाम पर मनाए जाने वाले कपाटोत्सव की तैयारियां तेज़ी से शुरू हो गई हैं। खुद पीएम मोदी इस बार भी कपाटोत्घाटन के समय मंदिर पर मौजूद रहेंगे। इस बार करीब 18 राज्यों की मुख्यमंत्री कपाटोत्सव के मौके पर मौजूद रहेंगे। इस समय केदारपुरी  में लेज़र शो ‘आदि अनंत शिव’ को भव्य बनाने की तैयारियां तेज़ी से शुरू की जा रही हैं।

देश और दुनिया से आए लोग व केदारनाथ भक्त बेसब्री से कर रहे हैं लेज़र शो का इंतज़ार।

आदि अनंत शिव लेजर शो का नाम दिया गया है। इस लेज़र शो के लिए तैयारियां हो रही हैं।  इस लेजर शो में केदारनाथ धाम की महिमा को दिखाया जाएगा। इस दुर्लभ नज़ारे को देखने के लिए देश और दुनिया से आए लोग व केदारनाथ भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close