Main Slideमनोरंजन

BIRTHDAY SPECIAL : संगीत के बेताज बादशाह ए.आर.रहमान ने आखिर क्यों अपनाया था इस्लाम

मुंबई |  बॉलीवुड में ए.आर.रहमान एक बड़ा नाम है। संगीत की दुनिया में वह बेताज बादशाह है। उन्होंने बेहद कम समय में बहुत कुछ हासिल कर लिया। अल्लाह रक्खा रहमान हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। ए.आर.रहमान जन्म 6 जनवरी 1967 को चेन्नई में हुआ। यह बेहद कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त उनका नाम ए. एस. दिलीपकुमार मुदलियार रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर वे ए. आर. रहमान बनें। दरअसल ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि रहमान की मां सूफी संत पीर करीमुल्लाह शाह कादशी पर बहुत ज्यादा विश्वास करती थी।

ए० आर० रहमान के लिए इमेज परिणाम

एक बार रहमान की बहन की तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से उनका पूरा परिवार सदमें में आ गया था लेकिन बाद में पूरा परिवार के साथ मुस्लिम धार्मिक स्थल पर गए और अपनी बहन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद उनकी बहन पूरी तरह से ठीक हो गई। इस वजह से बाद में रहमान ने अपना धर्म बदल लिया और इस्लाम कबूल कर लिया।

संबंधित इमेज

बता दें कि रहमान ने अपना नया नाम अल्ला रक्खा रहमान रख लिया। सुरों के बादशाह रहमान ने अपनी मातृभाषा तमिल के अलावा हिंदी और कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी संगीत दिया है। टाइम्स पत्रिका ने उन्हें मोजार्ट ऑफ मद्रास की उपाधि दी। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।

संबंधित इमेज

मशहूर हस्तियों ने ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को उनके 52वें जन्मदिन पर अपार प्यार जाहिर किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। वर्ष 1992 में फिल्म रोजा के हिट गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रहमान चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब प्राप्त कर चुके हैं।

ए० आर० रहमान के लिए इमेज परिणाम

‘बॉम्बे’, ‘ताल’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के संगीत के साथ, रहमान ने वैश्विक स्तर पर नाम कमाया है। दिग्गजों ने उन्हें ट्वीटर के माध्यम से कुछ इस तरह बधाई संदेश भेजे हैं : सोनम कपूर : ए. आर. रहमान सर को जन्मदिन की बधाई। हमारे जीवन में सुंदर संगीत का प्रकाश जोड़ने के लिए धन्यवाद। अदिति राव हैदरी : संगीत उस्ताद के लिए ढेर सारा प्यार और चमत्कार की कामना करते हैं। हैप्पी बर्थडे सर। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

ए० आर० रहमान के लिए इमेज परिणाम

सचिन तेंदुलकर : उस्ताद ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान की कृपा बनी रहे। ए.आर. मुरुगदौस : आपको आज के दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और यह वर्ष आपके लिए शानदार संगीत का वर्ष हो। मोहित चौहान : ए.आर. रहमान सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें। सलीम मर्चेट : हैप्पी बर्थडे। आने वाला वर्ष अद्भुत रहे।
ए० आर० रहमान के लिए इमेज परिणाम

हर्षदीप कौर : आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं हमेशा प्रशंसक रहूंगा। श्रुति हासन : अद्भुत ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अरमान मलिक : आशा है कि आपका सबसे अच्छा जन्मदिन होगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने संगीत करियर में इतने जल्द आपके साथ काम करने का मौका मिला। आप सभी भारतीय संगीतकारों के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। मैं कामना करता हूं कि आप भारतीयों को गौरवान्वित बनाए रखें।

ए० आर० रहमान के लिए इमेज परिणाम

अनिरुद्ध रविचंदर : मद्रास के मोजार्ट के सुखद जन्मदिन की कामना करता हूं।  नीति मोहन : प्रिय ए.आर. रहमान सर, आप को जन्मदिन की बधाई। प्यार और सम्मान। श्रेया घोषाल : हैप्पी बर्थडे सर। हमेशा प्यार, रोशनी और खुशियां मिले।

संबंधित इमेज

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close