Main Slideजीवनशैली

क्रिसमस पर क्यों रहता है सबको सेंटा के आने का इंतजार, वजह है ख़ास

आज यानी की 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस की धूम है। जहां देखो वहाँ लोग आज सेंटा को याद कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि कुछ मान्यताएं क्रिसमस का कुछ और ही सच बताती है। जी हां। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि आज के दिन ईसा मसीह का का जन्म नहीं हुआ था। कहा जाता है कि उनका जन्म अक्टूबर में हुआ था, लेकिन फिर भी ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए इस दिन को चुना गया।

Christmas Special : जानिए क्रिसमस ट्री का महत्व

ये है पूरा किस्सा-

ये कोई मनगड़ंत कहानी नहीं बल्कि एक पूरा सच किस्सा है जी हां दरअसल चौथी शताब्दी से पहले ईसाई समुदाय इस दिन को त्योहार के रुप में नहीं मनाते थे। मगर, चौथी शताब्दी के बाद इस दिन ईसाईयों का प्रमुख त्योहार मनाया जाने लगा। माना जाता है कि यूरोप में गैर-ईसाई समुदाय के लोग सूर्य के उत्तरायण के मौके पर त्योहार मनाते थे। इस दिन सूर्य के लंबी यात्रा से लौट कर आने की खुशी मनाई जाती है, इसी कारण से इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है।

Image result for क्रिसमस

इस दिन की प्रमुखता देखते हुए ही ईसाई समुदाय ने इस दिन को ईशू के जन्मदिन के रुप में चुना। क्रिसमस से पहले ईस्टर का पर्व ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता था। द न्यू इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के अनुसार, सर्दियों के मौसम में सूर्य की रोशनी कम हो जाती थी, तो गैर-ईसाई इस मकसद से पूजा पाठ किया करते थे कि सूर्य लंबी यात्रा से वापस आकर उन्हें ऊर्जा और रोशनी देगा।

ऐसा मानना था कि सूर्य 25 दिसंबर से उत्तरायण होना शुरू होता है, लिहाजा वे लोग इस दिन को बड़ा दिन मानते थे। इस त्योहार और इसकी रस्मों को ईसाई धर्म गुरुओं ने अपने धर्म से मिला लिया और इसे ईसाइयों का त्योहार ‘क्रिसमस-डे’ नाम दिया गया।

Image result for क्रिसमस

क्रिसमस ट्री बनाने की ऐसे हुई शुरुआत –

बता दें कि, क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने की शुरूआत पहली बार 10वीं शताब्दी में जर्मनी में हुई थी। ऐसा करने वाला पहला व्यक्ति एक अंग्रेज धर्म प्रचारक बोनिफेंस टुयो था।

Image result for क्रिसमस

क्यों करते हैं हम सेंटा को याद-

सेंटा क्लॉज इस दिन बच्चों को गिफ्ट देते हैं। दरअसल, उनका पूरा नाम संत निकोलस था, जो जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में जन्मे थे। सेंटा के बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो गई थी और सेंटा को सिर्फ जीसस पर ही विश्वास बचा था।

Image result for क्रिसमस

बड़े होने पर उन्होंने अपनी जिंदगी जीसस को समर्पित कर दी। पहले वह पादरी बने और फिर बिशप। वह आधी रात को बच्चों को गिफ्ट दिया करते थे, ताकि कोई उन्हें देख नहीं पाए, और यही वजह है कि आज भी लोगों को सेंटा का इन्तेजार रहता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close