Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

प्रशासन दंग रह गया चोर की प्रॉपर्टी देखकर

19_08_2016-19chordoonदेहरादून। आपने कभी ऐसा चोर देखा है जिसके पास लाखों की संपत्ति हो। उत्तराखंड में चोरी कर बिहार में बिल्डिंग खड़ा कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने कबूलनामें में कई सनसनीखेज खुलासे किए।

चोर के पास बिहार में है संपत्ति

चोर ने बताया कि वह यहां तो चोरियां करता है लेकिन बिहार में इसके नाम कई बेनामी संपत्तियां भी हैं। पटेलनगर के भंडारी बाग में सामान का बंटवारा करते गिरफ्तार बिहार के दरभंगा जनपद निवासी प्रवेश साहनी व सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उनका सरगना मोनू फरार होने में कामयाब हो गया था।

मोनू को भी पुलिस ने रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाना पर पत्रकारों से वार्ता में एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मोनू पुत्र नरेश साहनी निवासी मुस्तफापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा (बिहार) के गिरोह में कुल छह सदस्य हैं।

 

अब तक तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि परशुराम, लल्लन और अरुण थापा फरार चल रहे हैं। इन तीनों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोनू गैंग के प्रवेश व सोनू के घर कीमती बाइक देख पुलिस हैरत में पड़ गई थी। वहीं देहरादून में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मोनू, परशुराम व लल्लन के ऑलीशान मकान देख पुलिस टीम की आंखें फटी की फटी रह गईं। पुलिस ने बताया कि मोनू इसके पहले भी कई चोरियों में जेल की हवा खा चुका है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close