मनोरंजन

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत से आज बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज भी कंगना के साथ धाम पहुंचे और भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। इन दिनों भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जहाँ बड़ी संख्या में धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है वहीं फिल्मी हस्तियां भी भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को खिलाड़ी फेम अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। आज महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

बाबा केदार के दर्शन कर कंगना रनौत अभिभूत नजर आयी। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान केदारनाथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की। वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं। यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को अधिक शक्ति मिली है।

वह आम तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन को पहुंची तथा तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी मिलीं। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज भी कंगना रनौत के साथ ही भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे प्रात: को स्वामी जी का श्री बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close