jobMain Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड: समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी,जानें वजह

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) ने चार भर्तियों में पेपर लीक करने वाले जिन 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उन्हें आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। नोटिस के जवाब आने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों को नियमानुसार डिबार करेगा।

आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नोटिस का जवाब आने के बाद उन्हें आयोग अपनी सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

अब चूंकि पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा इसी महीने से शुरू होने जा रही हैं, लिहाजा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन परीक्षाओं में आरोपियों को शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि निश्चित तौर पर ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं शामिल नहीं होने दिया जाएगा। नोटिस का जवाब आने के बाद आयोग उन सभी को परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

किस भर्ती के कितने अभ्यर्थी

भर्ती का नाम                     पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी

स्नातक स्तरीय परीक्षा                       2021-115

वन दरोगा परीक्षा                            2021-20

सचिवालय रक्षक परीक्षा                    2021-14

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी           2016-35

आयोग की कौन सी परीक्षा कब

परीक्षा का नाम                        परीक्षा तिथि

सचिवालय सुरक्षा रक्षक भर्ती        21 मई 2023

वन दरोगा भर्ती                           11 जून 2023

स्नातक स्तरीय परीक्षा                  09 जुलाई 2023

रद्द परीक्षाओं में पुराने ही उम्मीदवार

जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जो रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा कराई जा रही हैं, उनमें पूर्व के उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाएगा। कोई नया आवेदन नहीं कराया जाएगा। केवल उन पूर्व उम्मीदवारों में से पेपर लीक के आरोपी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close