Main Slideउत्तराखंड

बारिश और बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा में व्यवधान, सोनप्रयाग में रोके गए तीर्थयात्री

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है। आज सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। इस बीच खबर है कि तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ में बारिश जारी

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी परेशानी

गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।

वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से जारी है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

दूसरी ओर केदारनाथ धाम में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। धाम में बारिश और बर्फबारी जारी है, लेकिन इसके बाद भी बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।  सोनप्रयाग से सुबह छह बजे तक 1520 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। धाम में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं को टोकन व्यवस्था के जरिए दर्शन कराए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close