Main Slideराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में किया बदलाव, खुद को बताया डिस्क्वालीफाईड एमपी

नई दिल्ली। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में खुद को डिस्क्वालीफाईड एमपी बताया है। अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी द्वारा अपने ट्विटर बायो में यह बदलाव किया गया है। इसी के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। बता दें कि यह सत्याग्रह शाम 5 बजे तक चलेगा।

दिल्ली पुलिस द्वारा इस बाबत राजघाट और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साफ किया गया है कि कांग्रेस पार्टी को किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ये सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं है बल्कि एक गंभीर राजनीतिक मुद्दा भी है, जो लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है. हम इस लड़ाई को कानूनी तरीके से लड़ेंगे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close