Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

मौनी अमावस्या: प्रयागराज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

प्रयागराज: हिंदी महीने माघ का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज 21 जनवरी को है। इस पावन पर्व पर धर्मनगरी प्रयागराज के संगम में आज सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। 6 किमी के दायरे में बने 17 घाटों पर भीड़ इस कदर उमड़ी कि पैर रखना भी दूभर हो गया।

हर कदम पर CCTV के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी, ब्लैक कमांडोज और स्नाइपर्स तैनात हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि दस बजे तक एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई।

माघ मेला का तीसरा स्नान

सनातन धर्म में मान्यता है कि मौनी अमावस्या को पवित्र संगम में डुबकी लगाने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। इस कामना के साथ संगम पर देर रात से श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई थी। ठंड व हल्की सी बारिश के बावजूद मेला क्षेत्र में आस्था का जनसमुद्र उमड़ा। पुण्य की कामना से लोग हर-हर गंगे के बोल लगाते हुए संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

जिला प्रशासन का अनुमान है कि आज मेला में कम से कम दो करोड़ तक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके मद्देनजर संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्नान घाटों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही साथ सर्कुलेटिंग एरिया को भी बढ़ाया गया है।

आज रात में हुई बारिश से जगह-जगह पर कीचड़ भी देखने को मिला है। मार्गों पर फिसलन के चलते पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी शकर प्लेटों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की टीम सभी घाटों पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं। जगह-जगह पर साइन एस के माध्यम से दिशा निर्देश दिया गया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close