मनोरंजन

शीजान खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई। तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद उनके को-स्टार शीजान खान की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। पिछले दिन तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि वह उनको धर्म बदलने के लिए दबाव डालता था। इसके अलावा शीजान पर तुनिशा के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है। वहीँ अब कोर्ट ने आरोपी शीजान को फिर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि आरोपी टीवी एक्टर शीजान खान की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही थी। शीजान को महाराष्ट्र की वालिव पुलिस ने वसई अदालत में पेश किया था। तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके को-एक्टर शीज़ान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शीजान के खिलाफ तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि शीजान ने माना था कि वो तुनिशा के साथ रिलेशन में थे और वारदात से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। 28 साल के शीजान खान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वसई कोर्ट ने आरोपी शीजान को आज तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

वालिव पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से शीजान की पांच दिन की रिमांड की मांग करते हुए आवेदन दिया था, जिसमें अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि शीजान खान का तुनिशा शर्मा के अलावा किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था और हिरासत में लिए जाने के बाद उसने अपने मोबाइल से कई चैट भी डिलीट कर दी थी। पुलिस ने बताया कि बरामद कुछ चैट के मुताबिक आरोपी कई अन्य लड़कियों से भी बात करता था। आरोपी के मोबाइल पर जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी ने तुनिशा से परहेज करना शुरू कर दिया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close