Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

Uttrakhand: ऋषिकेश – रामनगर सीधी बस सेवा शुरु

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ऋषिकेश से रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शरू कर दी है। इसका लाभ ऋषिकेश से रामनगर, कार्बेट टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को मिलेगा। शुरुआत होते ही बस से करीब 22 सवारियों को लेकर रवाना हुई।

रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ललित कुमार भट्ट ने बताया कि पहले ऋषिकेश से वाया रामनगर नैनीताल तक बस संचालित होती थी। बीच में किन्हीं कारणों से सेवा बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों की मांग पर सेवा फिर शुरू कर दी गई है। बस ऋषिकेश डिपो से सुबह आठ बजे रामनगर के लिए चलेगी और दोपहर करीब डेढ़ बजे रामनगर पहुंचेगी। रामनगर से दोपहर ढाई बजे ऋषिकेश के लिए चलेगी और रात को आठ बजे पहुंचेगी। यह बस ऋषिकेश से हरिद्वार, नजीबाबाद, काशीपुर होकर रामनगर पहुंचेगी।
ये भी पढ़े-
मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर की चार घोषणाएं, 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
इस रुट पर बस को संचालित करने के लिए CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की थी। डिपो स्तर पर बसों की कमी होने पर इस रूट पर बस संचालित नहीं हो पाई थी। रोडवेज मुख्यालय ने भी बस की उपलब्धता पर ही इस रूट पर बस संचालन का आश्वासन दिया था। रामनगर तक संचालित होने पर फुलारा ने कहा इस बस के संचालन होने से कुमाऊं मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close