प्रदेश

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में मुरम खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में मुरम खदान में दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्‍थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखड़ान में छुई निकलने का काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर का छुई भसकने से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके बाद वहा शोर शराबा शुरू हो गया।

वहीं घटना की जानकारी नगरनार पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दिया गया, जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जहां सात ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अन्य मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। वहीं अंदर कितने और मजदूर दबे हुए है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close