Main Slideप्रदेश

फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर

कानपुर। पिछले कई दिनों से फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर आफिस में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले महीने एक भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था और तब से फरार चल रहे थे।

आपको बता दें कि पुलिस ने 8 नवंबर को सोलंकी और रिजवान पर एक महिला के साथ भूमि विवाद के बाद दंगा और आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। महिला ने उन पर उसके घर को जलाने का आरोप लगाया था। यह एफआईआर शहर में डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। फातिमा का आरोप है कि उसके पास पॉश डिफेंस कॉलोनी में 535 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जहां वह 1986 से रह रही थी। विधायक और उसके भाई ने उसकी लगभग 200 वर्ग गज जमीन हड़प ली है। वहीं केस दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम ने सपा विधायक और उनके भाई के घर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close