Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

Rishikesh: गन्ना मूल्य को ले कर किसानो का प्रदर्शन, मूल्य और किसानों के लिए सुविधाओं में हो बढ़ोत्तरी

ऋषिकेश: संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर नया गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल से घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को गन्ना किसानों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए।

सरकार पर अनदेखी का लगाया आरोप

बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान शुगर मिल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोार्चा के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को लागत के अनुरूप गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान हतोत्साहित हो रहे हैं। सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि महंगाई के सापेक्ष गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। भाकियू टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि राज्य सरकार को चीनी मिल के पेराई सत्र से पहले किसानों का नया गन्ना मूल्य बताना चाहिए।
ये भी पढ़े- पाकिस्तान: शहबाज सरकार ने बदला आर्मी चीफ, वाजवा की जगह लेंगे ले. जनरल आसिम मुनीर

समस्याओं के समाधान के लिए होगा संघर्ष

गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि किसानों को संगठित होकर समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करना होगा। वरिष्ठ किसान गुरदीप सिंह और प्रगतिशील किसान उमेद वोरा ने कहा कि खाद, बीज, श्रम आदि लगातार महंगा हो रहा है। जबकि गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी यूपी के रेट को देखकर घोषित की जाती है। किसान बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि ने नया गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल देने की मांग की। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र राणा, गुरदीप सिंह, ओंकार सिंह राजा, अश्वनी त्यागी, गुरुपाल सिंह आदि शामिल थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close