Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

उप्र उपचुनाव: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, मैनपुरी से रघुराज सिंह शाक्य

लखनऊ। उप्र की मैनपुरी लोकसभा व खतौली और रामपुर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने सपा से ही दो बार सांसद रह चुके और रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने खतौली से निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी व रामपुर से पूर्व में पर्त्याशी रहे आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें-Mainpuri Bypoll 2022: मुलायम सिंह की विरासत बचने उतरेंगी डिंपल यादव , सपा ने बनाया मैनपुरी से उम्मीदवार
शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले दो बार सांसद और एक बार विधायक रघुराज शाक्य पिछड़ा वर्ग में अच्छी पैठ रखते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुलायम सिंह की विरासत डिंपल के नाम होगी या भाजपा मैनपुरी में सेंध लगा पाएगी। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सपा के टिकट पर विधायक बने थे रघुराज शाक्य

इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य सपा में रहते हुए 1999 और वर्ष 2004 में सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सपा की टिकट पर इटावा सदर सीट से उन्होंने जीत हासिल की। मैनपुरी में रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाए जाने के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे।

रोचक होगा मैनपुरी का चुनाव

लोग मान रहे हैं कि रघुराज सिंह शाक्य भी राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी हैं क्योंकि शिवपाल की सपा से पारिवारिक तल्खी और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में उन्हें फायदा पहुंचा सकती हैं। माना जा रहा है कि चुनाव अब रोचक होगा। भाजपा हर हाल में सपा का मिथक तोड़ने के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने पर पूरा जोर लगाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close