Main Slideतकनीकी

अडानी ग्रुप को मिला टेलीकॉम सर्विस का लाइसेंस, जियो और एयरटेल से होगी टक्कर

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डेटा नेटवर्क्स लिमिटेड (एडीएनएल) को पहुंच प्रदान करने वाली सेवाओं के लिए एकीकृत लाइसेंस प्रदान किया गया है। इस लाइसेंस के जरिए कंपनी देश में हर तरह की टेलीकॉम सर्विसेज दे सकती है।

अडानी ग्रुप की कंपनी एडीएनएल को एकीकृत दूरसंचार लाइसेंस दिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी। सरल शब्दों में कहा जाए तो अब यह अपने नेटवर्क पर लंबी दूरी की कॉल करने और इंटरनेट सेवाएं देने के लिए पात्र है।

इस लाइसेंस के मिलने के बाद कंपनी भविष्य में अपनी 5जी सेवाओं को विस्तार दे सकती है। अडानी की एंट्री से जियो, एयरटेल के अलावा वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों के सामने नई चुनौती होगी।
ये भी पढ़े-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्री गण को तत्काल पहुंचने के निर्देश, राहत कार्यों को करें तेज: मुख्यमंत्री
सूत्रों की मने तो ”अडानी डेटा नेटवर्क्स को यूएल (AS) लाइसेंस मिल गया है।” एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह लाइसेंस सोमवार को जारी किया गया। हालांकि इस संबंध में अडानी समूह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अडानी ग्रुप ने हाल में हुई नीलामी में स्पेक्ट्रम खरीदकर देश के दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था। उस समय कंपनी ने कहा था कि वह इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल समूह के भीतर की कारोबारी गतिविधियों के लिए करेगी। एडीएनएल ने हाल में हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 20 वर्षों के लिए 212 करोड़ रुपये में 400 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम खरीदा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close